◆ कार्ययोजना को लेकर महानगर के 85 शक्ति केन्द्रों पर हुई बैठक
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। इसके तहत महानगर क्षेत्र के सभी 85 शक्ति केंद्रों में प्रभारी, प्रवासी एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बूथवार कार्ययोजना पर चर्चा की गई। पार्टी प्रत्येक बूथ पर निवास करने वाले सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को सूचीबद्ध करने के साथ ही बूथ क्षेत्र में स्थित मठ–मंदिरों की सूची तैयार करेगी। इसके अलावा बूथ स्तर पर बने सोशल मीडिया ग्रुप को भी और सक्रिय किया जाएगा।
