Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फंदे से लटक कर...

पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजनाई पूरे इटरोरे गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में युवक का शव फंदे से लटका मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजनाई पूरे इटरोरे गांव में बीते बृहस्पतिवार की देर रात 25 वर्षीय युवक दिनेश कुमार पुत्र रामसेवक का शव घर के बरामदे में लटका देख लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवा कर विधिक कार्यवाही शुरू की।

ग्रामीणों के अनुसार विगत 4 वर्ष पूर्व मृतक युवक दिनेश कुमार ने खानपुर गांव निवासी राम बिहारी की बेटी निशा के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद दोनों कानपुर शहर में रहने लगे। जहां उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद निशा अपने पति व बेटी को छोड़कर किसी अन्य के साथ रहने लगी थी। मृतक युवक बेटी को लेकर अपने गांव आकर रहने लगा। 2 दिन पूर्व मृतक की पत्नी निशा अपनी बेटी को अपने साथ ले जाने आईं थीं। जिसका पति द्वारा विरोध किया गया। लेकिन वह बेटी को जबरन अपने साथ लेकर चली गई।

प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक शराब का आदी था। शराब के नशें में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments