Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहापुड़ कांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रर्दशन

हापुड़ कांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रर्दशन

जलालपुर अंबेडकर नगर। बार काउंसिल के आवाहन पर जलालपुर अधिवक्ता भवन में बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में बैठक कर हापुड़ कांड को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।  अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बार काउंसिल के आवाहन पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को मुख्य सचिव व डीजीपी का पुतला दहन किया जाएगा। हापुड़ में हुए अधिवक्ताओं के साथ हुई बर्बरता पूर्ण रवैया को अधिवक्ता निंदा करते हुए घोर भर्तसना करते है। बैठक के पश्चात अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। मौके पर अधिवक्ता सुनील सिंह, श्याम सुंदर यादव, अरविंद सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, ललित नारायण मिश्र ,मुलायम सिंह यादव समेत तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments