Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रात में दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न...

रात में दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

0

अयोध्या। रामजन्मभूमि के निकास पर रामगुलेला मार्ग में 23/24 की रात प्रशासन का बुलडोजर चला। यहां 36 दुकानें गिरा दी गयी। व्यापारियों का आरोप है कि बिना जानकारी के उनकी दुकानों को तोड़ दिया गया। जिसमें उनका समान था। वहीं प्रशासन का कहना है कि भक्तिपथ के लिए पिछले कई दिनों से हो रहे चौड़ीकरण की जानकारी लगातार लोगो को दी जा रही थी। जिसके बाद यह कारवाई की गयी। दुकानों के समान को सुरक्षित मालखाने में रखा दिया गया है।

यहां 15 दुकानदारों ने जिला प्रशासन को सहमति पत्र दे दिया था। जिसके बदले दुकानदारों को टेढ़ी बाजार में बन रहे विकास प्राधिकरण की दुकानें आवंटित करने का आश्वासन दिया गया। 16 दुकानदारों का विवाद रामगुलेला मंदिर से चल रहा था। जिसको लेकर वह न्यायालय की शरण में थे। इन दुकानदारों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version