Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेवा सुरक्षा की मांग को लेकर तदर्थ शिक्षकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को...

सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर तदर्थ शिक्षकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन


अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर बुधवार को जिले के सैकड़ो तदर्थ शिक्षकों ने बीजेपी जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी को मुख्यमंत्री को सम्बोधित अपनी सेवा सुरक्षा से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों की मांग को उचित मानते हुए मुख्यमंत्री तक शिक्षकों की माँग तत्काल पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वाले में प्रमुख रूप से जिला मंत्री आशाराम वर्मा,पवन जायसवाल,जिलाध्यक्ष उमेश वर्मा ,अखिलेश तिवारी,अनिल मिश्रा जिलेदार वर्मा,शैलेन्द्र तिवारी,आदि सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments