Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा द्वारा चलाए जा रहे सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ समापन

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ समापन


अंबेडकर नगर। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के बाद जिले में चल रहे सक्रिय सदस्यता की सूची को बुधवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख कपिल देव वर्मा एवं जिला सत्यापन अधिकारी बाराबंकी भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने अंतिम रूप देते हुए सक्रिय सदस्यता अभियान के समापन की घोषणा कर दी है।

       भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में सक्रिय सदस्यता को अंतिम रूप देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जनपद वासियों को आंग्ल नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम चरण में प्राथमिक सदस्य बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया था। प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता का अभियान जोर शोर से जनपद की सभी 23 मंडलों में चला।जनपद में भाजपा की सक्रिय सदस्यता पिछली सत्र के सापेक्ष 200 प्रतिशत से अधिक इस सत्र में हुआ है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह के साथ सक्रिय बनने में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

          सक्रिय सदस्यता अभियान जिला प्रमुख कपिल देव वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश की भाजपा सरकार जिस प्रकार से देश और जनता जर्नादन के कल्याण और प्रगति के लिए कार्य कर रही है उससे उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह से भाजपा का सक्रिय सदस्य बन रहे हैं। कहा कि वर्तमान सत्र 2024 में जनपद में 1925 लोगों ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments