Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमानक विहीन स्कूली बसों के खिलाफ, अभियान चलाकर की जाएगी कार्यवाही

मानक विहीन स्कूली बसों के खिलाफ, अभियान चलाकर की जाएगी कार्यवाही


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने मानक विहीन स्कूली वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस के साथ परिवहन विभाग को अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो स्कूल प्रबंधक अपने बसों का समय से फिटनेस नहीं करा रहे हैं उन स्कूल बसों के पंजीयन के निलंबन एवं निरस्त करने की कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग से एवं चरित्र सत्यापन का कार्य पुलिस विभाग से अनिवार्य रूप से विद्यालय प्रबंधन पूर्ण कराएं, निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं का परिवहन स्कूली वाहन में ना किया जाए, ऐसा पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की जाए, स्कूल प्रबंधन प्रत्येक बस का एक रूट चार्ट बनाएं जिसमें बच्चों को बैठाने एवं उतारने का स्थान नियत किया जाए जिसकी जानकारी प्रबंधक द्वारा अनिवार्य रूप से अभिभावक को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में उपस्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया की स्कूल गेट के दोनों और सड़क पर रंबल स्ट्रिप व स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं जिससे कि विद्यालय से निकलने वाले छात्र-छात्राओं को तेज गति से आ रहे वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। बैठक के माध्यम से अपर जिलाधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के अपने बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए किसी भी दशा में स्कूटी/बाइक ना प्रदान करें मोटर वाहन अधिनियम में ऐसा करने पर अभिभावक को जिम्मेदार मानते हुए दंडनीय अपराध माना गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा ए आर एम रोडवेज तथा ए आर टी ओ को निर्देशित किया गया कि आने जाने वाली बसों को गहनता से चेकिंग किया जाए। जिससे किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।बैठक के दौरान अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी, ए आर एम,विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्य तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments