Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनशे के कारोबार पर सख्त होगी कार्रवाई, तस्करों की संपत्ति जब्ती में...

नशे के कारोबार पर सख्त होगी कार्रवाई, तस्करों की संपत्ति जब्ती में लाएं तेजी : डीएम ईशा प्रिया

अम्बेडकर नगर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय एनसीओआरडी (नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन) समिति की बैठक में अधिकारियों को नशे के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा अधिक से अधिक बरामदगी के लिए पुलिस और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाएं। उन्होंने विशेष रूप से अवैध गांजा बिक्री पर प्रभावी निगरानी रखने और एनडीपीएस मामलों में तस्करों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उन्हें और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा नशा मुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस परिणाम हासिल किए जा सकें।

बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र यादव, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, जिला कारागार के जेल अधीक्षक सहित शिक्षा, चिकित्सा, वन, कृषि, रोडवेज और यातायात विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments