Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। बेवाना थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी देव कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर दियरा बैरियर के पास से आरोपित को दबोचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष प्रभाकान्त तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार देव कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. दिवाकर पाण्डेय निवासी महनिया, थाना दोस्तपुर, सुल्तानपुर के खिलाफ बेवाना हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक संदीप दुबे, रामाशंकर सरोज, कांस्टेबल बृजेश चौहान और धर्मेंद्र यादव शामिल रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments