Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप

किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को पड़ोसी युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। युवती की मां ने बताया कि  बीते रविवार को सायं 7:00 बजे शौच के लिए बाहर गई थी जो काफी देर बाद भी घर वापस नहीं आई। उस समय मेरे पति घर पर नहीं थे। उनके आने पर पति और जेठ ने तलाशना शुरू किए काफी खोजबीन के बाद पूछताछ में पता चला कि गांव के ही शैलेश कुमार पुत्र महेश कुमार प्रार्थिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। प्रार्थिनी मालीपुर थाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी लेकिन प्रार्थिनी को थाने से डांट कर भगा दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई । पुलिस अधीक्षक की  फटकार पर मालीपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments