Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार


◆  शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुआ था विवाद


अयोध्या। कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 11 मार्च को थाना गोसाईगंज क्षेत्र स्थित ग्राम गंगापुर देवापुर में अमित सिंह पुत्र यशवंत सिंह ने अपनी पत्नी गोल्डी की हत्या कर दी थी। जिसमें धारा 302 के तहत थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि थाना गोसाईगंज में पुलिस को सूचना मिली कि अमित सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अमित सिंह की गिरफ्तारी कर ली गई है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments