Tuesday, August 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकूटरचना और जालसाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, दर्ज हैं छह अन्य...

कूटरचना और जालसाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, दर्ज हैं छह अन्य केस


अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने कूटरचना और जालसाजी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अयोध्या के विभिन्न थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, शुभम गुप्ता उर्फ शिव्वू पुत्र संजय गुप्ता, निवासी 4/10/40 स्माइलगंज साहबगंज, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या को 10 अगस्त को स्माइलगंज साहबगंज स्थित रामपथ मार्ग के किनारे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ 14 जुलाई को वादी निवासी गोमतीनगर, लखनऊ पूर्वी की तहरीर पर कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जुआ अधिनियम, विद्युत अधिनियम तथा मारपीट और अन्य धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2018, 2022, 2024, 2025 और 2026 के मामले शामिल हैं। मौजूदा मुकदमे को मिलाकर उसके खिलाफ कुल छह मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments