Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ई-रिक्शा हादसे में किशोर की मौत का आरोपी गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चला...

ई-रिक्शा हादसे में किशोर की मौत का आरोपी गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चला रहा था वाहन

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। थाना मालीपुर पुलिस ने ई-रिक्शा हादसे में किशोर की मौत के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

थानाध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि ग्राम गानेपुर पटौहा निवासी ललसू उर्फ कमलेश राजभर को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चला रहा था और वाहन पर क्षमता से अधिक प्लाईबोर्ड लाद रखा था। इसी दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा व कांस्टेबल विशाल त्रिपाठी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version