Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफर्जी वीजा बनाकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी...

फर्जी वीजा बनाकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


अयोध्या। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में इनायतनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनायत नगर कोतवाली में दर्ज केस में आरोपी कमलेश मद्धेशिया पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम महराजगंज, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को रविवार शाम करीब पांच बजे महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित औद्योगिक नगर वार्ड संख्या-7, आनंद नगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर फर्जी वीजा बनाकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और उसके साथ इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments