अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की साकेत महाविद्यालय इकाई ने छात्र समस्याओं और छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। वहीं अवध विश्वविद्यालय इकाई की ओर से भी विभिन्न छात्र समस्याओं के समाधान को लेकर कुलसचिव को चार सूत्रीय मांगपत्र दिया गया।
साकेत महाविद्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए प्रांत सहमंत्री शिवममिश्र ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों में निराशा का माहौल है। उन्होंने आगामी सत्र में छात्रसंघ चुनाव कराने और विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर देने की मांग की। छात्रसंघ भवन की जर्जर स्थिति को दुरुस्त कराने तथा छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक पुस्तकें शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
विभाग संयोजक शशांकविद्यार्थी ने महाविद्यालय परिसर और विभागों के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने, खराब वाटर कूलर ठीक कराने अथवा अतिरिक्त वाटर कूलर लगाने, शौचालय एवं मूत्रालय की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा नियमित साफ-सफाई और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
इकाई मंत्री विकासयादव ने परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं के वाहनों को महाविद्यालय मैदान में सुरक्षित खड़ा कराने की व्यवस्था, परीक्षा परिणाम एवं उपस्थिति से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान और माइनर विषयों की फीस बिना पूर्व सूचना वसूले जाने के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
इकाई अध्यक्ष नीलमगोस्वामी ने परिसर में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने बाहरी एवं अराजक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
एबीवीपी ने महाविद्यालय प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिनकासमय दिया है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष विशालवैश्य ने कहा कि निर्धारित अवधि में समाधान नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हित में आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
अवधविश्वविद्यालयमेंभीउठींछात्रसमस्याएं
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इकाई ने कुलसचिव को चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इकाई अध्यक्ष राघवेंद्रतिवारी ने परीक्षा परिणाम और उपस्थिति से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
ज्ञापन में विश्वविद्यालय परिसर में पेयजल, वॉशरूम और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की कॉशन मनी अविलंब वापस करने तथा पीएचडी एंट्रेंस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के इंटरव्यू की तिथि जल्द घोषित करने की मांग की गई।
एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए एकसप्ताहकासमय दिया है। निर्धारित अवधि में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अंकितभारतीय, महानगर संगठन मंत्री उदयमिश्र, महानगर सहमंत्री आदर्शचतुर्वेदी, अनुराग शुक्ला, किशन सिंह, देवांश आदित्य सिंह, अंशिका तिवारी, दिव्यांशु सिंह, सुधांशु सागर, राहुल ठाकुर, प्रियांशु तिवारी, अंशिका शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।