Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याईडी के छापे के विरोध में आप का प्रदर्शन

ईडी के छापे के विरोध में आप का प्रदर्शन


◆ सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर ईडी ने बुधवार की सुबह की है छापेमारी


अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के दिल्ली आवास पर ईडी ने छापा मारने के विरोध में अयोध्या के तिकोनिया पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि मोदी सरकार केंद्र की एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। पहले सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से सस्पेंड किया और अब अनायास छापे डालकर परेशान कर रही है। पार्टी के किसी भी नेता के यहाँ से कुछ भी नही मिलता है। इसके बावजूद सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस तरीके के छापो से कतई डरने वाले नही है।

   प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष अयोध्या शुभम श्रीवास्तव, पार्षद सुफियान,सुनील मौर्य, रितेश सिंह, मोहित, यूके द्विवेदी, सत्य प्रकाश मौर्य, गायत्री मिश्रा, हर्षवर्धन कोरी, सूरज प्रधान, इंद्रजीत यादव, अरविंद सेन, नीलेश चतुर्वेदी, हरिशंकर तिवारी सहित अन्य लोग में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments