Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआखिरकार हटाएं गए मालीपुर थानाध्यक्ष

आखिरकार हटाएं गए मालीपुर थानाध्यक्ष

जलालपुर,अंबेडकर नगर। आखिरकार मालीपुर थाना अध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ने हटाते क्राइम ब्रांच भेज दिया है। बताते चलें कि पूर्व में मालीपुर थाना अध्यक्ष पद पर तैनात रहे चंद्रभान यादव की कार्यकाल में एक कान्दीपुर की युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद चन्द्र भान यादव को अपनी कुर्सी गवानी पडी थी, घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए इस थाने की कमान राकेश कुमार को सौपी गयी। राकेश कुमार स्वभाव से सरल थे, लेकिन इनके क्रिया कलापो से लोगों में असंतुष्टि ज्यादा व्याप्त रही और भ्रष्टाचार कुछ ज्यादा ही हावी रहा। लोगों को न्याय देने मे भी असफल साबित हो रहे थे। अभी दो दिन पूर्व चोरी के बाइक के पुर्जों के साथ दो लोगों को पकड़ कर छोड़ देना भी चर्चा का विषय बना रहा। वही भ्रष्टाचार से इनका गहरा सम्बन्ध होने की चर्चाएं क्षेत्र में लगातर हो रही थी। फिलहाल अब तो इन्हें अपनी कुर्सी गवानी ही पडी है लेकिन अब देखना है कि नये थानाध्यक्ष प्रेम चंद यहाँ की कुर्सी सम्भालने के बाद अपराधों पर अंकुश लगा पाने सफल हो पाते हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments