Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर के बाहर वर्तन साफ कर रही दो बहनों का युवक ने...

घर के बाहर वर्तन साफ कर रही दो बहनों का युवक ने बनाया वीडियो, मना करने पर की पिटाई मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अशरफपुर मजगवां गांव में घर के बाहर हैंडपंप पर बर्तन साफ कर रही किशोरियों का वीडियो बनाने का विरोध करने पर  दोनों बालिकाओं व परिजनों की मनबढ़ परिवार ने पिटायी कर दी। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आधादर्जन के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अशरफपुर मजगवां निवासी सोनू ने पुलिस से शिकायत किया है कि उस की पुत्री शिव्या व शिल्पा मंगलवार सुबह घर के हैंडपंप पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी बीच गांव का राजेश पहुंचा और इन बच्चियों के वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि मना करने पर राजेश,आकाश,विकास,रीतू,राम दुलार, शिमला एकत्र हो कर मारपीट करने व लाठी डंडे से पिटायी कर दी। मारपीट में दोनों बच्चियों व पिता को चोटें आयीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments