Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविभिन्न मामलों में वांक्षित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विभिन्न मामलों में वांक्षित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। अपहरण,दुराचार व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित दर्ज मुकदमें में वांछित आरोपी को कोतवाली जलालपुर पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नगर जलालपुर के एक मुहल्ले का था। जहां की पीड़ित मां ने पुलिस से शिकायत किया था कि उस के पड़ोसी मो.हादी,गुलाम अब्बास,कनीज जहरा, शीबा व मुनिया ने उस की नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है।और जबरन विपक्षी मो.हादी से उस का निकाह करवाना चाहतें हैं।मां ने बताया कहा कि जानकारी होने पर विपक्षी जुबान खोलने पर भद्दी भद्दी गाली व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर   लिया था। बाद में किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमें में बलात्कार समेत अन्य धाराएं शामिल की गयीं थी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मुकदमें वांछित अभियुक्त मो.हादी निवासी जाफराबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments