Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरननिहाल में रह रहे युवक के उपर घर में घुस कर हमला,...

ननिहाल में रह रहे युवक के उपर घर में घुस कर हमला, मुकदमा दर्ज 


अंबेडकर नगर। पुरानी रंजिश को लेकर ननिहाल में रह रहे युवक की कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर अलापुर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मामला आलापुर थाना क्षेत्र के जला पट्टी शिवतारा का बताया जा रहा है जहां पर पीड़ित जीशान पुत्र तसद्दूक ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात 11:30 बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर अहमद पुत्र अली अहमद, करीम पुत्र तजम्मुल हुसैन एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर गाली गलौज देते हुए उसे मारने पीटने लगे। इतना ही नहीं बीच बचाव करने पहुंची मां एवं उसकी बहन के साथ भी आरोपियो ने मारपीट की । बताया जाता है कि बीते 30 अगस्त को भी ज़ीशान को अहमद के साथ अहमद की माँ और बहन ने ज़ीशान के पैतृक गांव ढेकवा थाना हंसवर में धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये घर से भगा दिया था। जिसके बाद ज़ीशान अपनी बहनों के साथ माँ को लेकर वहा से आकर ननिहाल में रहने लगा था। उसी समय ज़ीशान के चाचा करीम ने मुम्बई से फोन कर ज़ीशान का गला काट कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसका मुकदमा हंसवर थाने में दर्ज हुआ है। वहीं घटना को लेकर पीड़ित ने आलापुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रभारी ने बताया कि दो ज्ञात तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments