Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पिता ने कोतवाली में...

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के अशरफपुर भुवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामला  में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फांसी पर लटकाने के गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने शिकायती पत्र देकर सास ससुर पति जेठ पर मुकदमा दर्ज  की है।

प्रार्थी धन्जू प्रसाद पुत्र स्व. रामपियारे निवासी वरुआ, कोतवाली जयसिंहपुर, जनपद सुल्तानपुर के अनुसार उनकी पुत्री अर्चना वर्मा की शादी हिंदू रीति-रिवाज से 06 फरवरी 2023 को सतीश वर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब छह माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन और 10 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे।

पीड़ित पिता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर जगदीश, सास कमलेश, जेठ मनीष, जेठानी कुसुम सहित अन्य परिजनों ने एक राय होकर अर्चना के साथ लगातार मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी अर्चना ने फोन पर अपने मायके पक्ष को दी थी। इसके बाद पिता ने अपने दामाद सतीश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि सतीश ने साफ धमकी दी कि यदि पांच दिन के अंदर चार पहिया वाहन और 10 लाख रुपये नहीं दिए गए तो अर्चना को मारकर फेंक दिया जाएगा।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इससे पहले ही 31 जनवरी 2026 को ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने मिलकर साजिश के तहत अर्चना की मारपीट कर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया।

पीड़ित पिता के मुताबिक घटना की सूचना स्वयं सतीश ने फोन पर दी और कहा कि “हम सभी ने अर्चना को मारकर फंदे से लटका दिया है, आकर बॉडी ले जाओ।” इसके बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां न तो शव फांसी पर लटका मिला और न ही शव मौजूद था। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले गई है।

परिजन जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां अर्चना का शव मृत अवस्था में मिला और पुलिस बल भी मौजूद था। पीड़ित के अनुसार उनकी पुत्री की मौत ससुराल अशरफपुर भुवा, थाना जलालपुर क्षेत्र में हुई है।

पीड़ित पिता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी ससुर जगदीश, सास कमलेश, जेठ मनीष, कुसुम जेठानी ,पति सतीश के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version