Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ई-रिक्शा चोरी का खुलासा: पुलिस ने दो शातिर चोरों को रिक्शा समेत...

ई-रिक्शा चोरी का खुलासा: पुलिस ने दो शातिर चोरों को रिक्शा समेत दबोचा, दोनों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे

0

बसखारी अम्बेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व ई रिक्शा चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए बसखारी पुलिस ने रविवार को दो शातिर चोरों को ई-रिक्शा समेत गिरफ्तार कर जेल के लिए रवाना कर दिया है। पकड़े गए अभियुक्त शातिर अपराधी बताए जाते हैं। जिनके विरुद्ध जनपद के कई थानों में मुकदमे भी दर्ज हैं। बता दें कि बीते 22 जनवरी को जलालपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के  निकट से एक ई रिक्शा चोरी का मामला प्रकाश में आया था। मलिकपुर निवासी नरेंद्र अपना ई रिक्शा संख्या यूपी 45 बीटी 5830 को सड़क के किनारे खड़ी कर पेट्रोल टंकी के निकट स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पानी पीने चले गए। कुछ देर बाद नरेंद्र कुमार का रिक्शा मौके से गायब हो गया था। बीते शुक्रवार को बसखारी पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर सीसी फुटेज आदि तंत्र के साथ मामले का पर्दाफाश करने में जुटी हुई थी। रविवार को बसखारी पुलिस ने जाल बिछाकर मोतिगरपुर तिराहे से चोरी की गई ई रिक्शा समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राम अवध चौहान पुत्र सीताराम चौहान व अच्छाराम यादव उर्फ काशी यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासीगण सकरवाल पश्चिम कश्मीरिया टांडा बताया और  ई रिक्शा की चोरी की घटना भी कबूल की। पकड़े गए आरोपी राम अवध के खिलाफ टांडा, अलीगंज, हंसवर व बसखारी थाने पर पांच मुकदमे तथा काशी के खिलाफ अलीगंज, टांडा, बसखारी में कुल चार मुकदमे पहले से पंजीकृत है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि ई रिक्शा के मामले में ई-रिक्शा समेत  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version