Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedपेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे किशोर की , एच टी लाइन...

पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे किशोर की , एच टी लाइन की चपेट में आने से मौत


आलापुर, अम्बेडकर नगर। पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामला आलापुर थाना अंतर्गत शाहपुर औरांव गांव से जुड़ा हुआ है। जहा पर मंगलवार को गांव निवासी यश निषाद(12 वर्ष)पुत्र पिंकू निषाद गांव के बाहरी हिस्से में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने रामनगर बाजार में निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सा नें मृत घोषित कर दिया।मामले की जानकारी मिलते ही नायाब तहसीलदार राजकपूर, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौके पर पहुंचे।नायब तहसीलदार राजकपूर तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार परिजनों को पोस्टमार्टम के संबंध में समझाया ।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments