जैतपुर, अंबेडकरनगर। विकास खंड भियांव के थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत जोलहापुर उस्मापुर–चौहान वस्ती में ग्रामीणों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति की स्थापना कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
मूर्ति स्थापना के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुंशीलाल चौहान, राणा चौहान, राजमनी चौहान, बनवारीलाल चौहान, राम अजोर चौहान, इंद्रजीत चौहान, शमशेर सिंह चौहान, बृजभान चौहान, राममिलन चौहान, लालमन चौहान, डॉ. उमेश चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ग्रामीणों ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनकी मूर्ति की स्थापना से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और समाज में एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश जाएगा।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।