Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में सजी...

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में सजी मोहब्बत की दूकान – अमित कुमार वर्मा

अम्बेडकर नगर। भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर देश के बुजुर्गों माताओं के साथ खुशियाँ बांटना भारत माता का सम्मान है, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटते हुए और मोहब्बत की दूकान सजाते हुये उनके दीर्घायु की कामना करते हुये यह उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भारतजोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की अगुवाई में नफरत की राजनीति खत्म हो रही है और देश में राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, भाईचारा और मोहब्बत की नयी परंपरा शुरू हुई।
जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक दहीरपुर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ,उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल, वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार मिश्रा, मशरूर आलम जैदी सहित समस्त कांग्रेसजनों केक काटकर बुजुर्गों और महिलाओं को खिलाकर, अंगवस्त्रम और फल वितरित कर राहुल गांधी जी के दीर्घायु की कामना की और कार्यालय पर गोष्ठी की।
एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी और पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा कि राहुल गांधी देश के किसानों, गरीबों युवाओं बेरोजगारों, महिलाओं बहन-बेटियों के हक की बुलंद आवाज है जो तानाशाहीसरकार की हर जनविरोधी नीति के सामने डटकर लड़ रहे हैं।
उप्र कांग्रेस के सचिव अमित कुमार जायसवाल, पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमारमिश्रा, मसरूर आलम मस्सू ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके नेताओं को सपने में भी राहुल गांधी का डर सताता है क्योंकि मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ केवल और केवल राहुल गांधी बुलंद आवाज हैं।
गोष्ठी को वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ,उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला , किसान कांग्रेस के सचिव संजय यादव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा,जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिवाकर पांडेय , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू ने भी संबोधित किया।
प्रमुख रूप से राजेश प्रजापति, मनोज कुमार वर्मा, आदित्य नारायण तिवारी,वकील अहमद,फरहाद अहमद,महबूब अहमद,मैनुद्दीन , हेमंत अहीर,अजय कुमार गौड़, रामरूप साहू, राजकुमार तेली,रीतेश त्रिपाठी, उमाशंकर तिवारी, मस्तराम शर्मा के साथ वृद्धाश्रम के सेवा प्रबंधन में लगे सत्यप्रकाश शुक्ला, राधेश्याम उपाध्याय, बेबी शुक्ला, सविता सिंह, आरपी पांडेय और बाबूलाल, राधेश्याम वर्मा, महेश, दुर्गावती और ममता सहित 68 बुजुर्ग और महिलायें मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments