Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्राथमिक विद्यालय के बगल मौत का समंदर, छात्र-छात्राओं में खौफ

प्राथमिक विद्यालय के बगल मौत का समंदर, छात्र-छात्राओं में खौफ


जैतपुर, अंबेडकर नगर। ब्लॉक भियांव के थाना जैतपुर अंतर्गत बेरगा स्थित प्राथमिक पाठशाला के ठीक बगल में बना गहरा पोखरा इन दिनों बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है। विद्यालय में करीब 100 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं और यहां शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है, लेकिन स्कूल की बाउंड्री वॉल से सटे इस पानी से भरे गहरे पोखरे ने सभी के मन में अनहोनी का डर बैठा दिया है।

पोखरे में मछली पालन के लिए सालभर पानी भरा रहता है। सुरक्षा के लिए कोई बैरिकेडिंग या घेराबंदी न होने के कारण बच्चों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। स्थिति यह है कि अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने में हिचकिचा रहे हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया है। पोखरे के मालिक से भी बैरिकेडिंग कराने के लिए कहा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल स्टाफ को विशेष निगरानी में लगाया जाता है। छुट्टी और मध्याह्न भोजन के समय एक शिक्षक केवल बच्चों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए तैनात रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही पोखरे की घेराबंदी नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि मासूम बच्चों की जान जोखिम में न पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments