Wednesday, August 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिशन रोजगार के तहत शुक्रवार को वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन

मिशन रोजगार के तहत शुक्रवार को वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन


अम्बेडकर नगर। मिशन रोजगार के तहत शुक्रवार को आयोजित वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 65 से अधिक नामी कंपनियां एक ही मंच पर युवाओं का चयन करेंगी। यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से देव इन्द्रावती पीजी कॉलेज परिसर, कटेहरी में आयोजित होगा।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि मेले में देश-प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे होंडा, टाटा मोटर्स, न्यू हॉलैंड, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, एमआरएफ, जेबीएम समूह सहित लगभग 65 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।

मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तीर्ण एवं अन्य उच्च योग्यता धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। प्रतिभाग के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। यह मेला पूर्णत: निःशुल्क है और किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

जिलाधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments