Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अराजक तत्वों ने नव निर्मित कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल को किया क्षतिग्रस्त,...

अराजक तत्वों ने नव निर्मित कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल को किया क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर दुबखर गांव में बुधवार की रात अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल को ढहा दिया। ग्रामीणों द्वारा दो दिन पूर्व चंदा एकत्र कर बनवाई गई चारदीवारी के क्षतिग्रस्त होने से गांव में आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों के अनुसार कब्रिस्तान की सुरक्षा को लेकर गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से हाल ही में बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया था। बुधवार की रात अज्ञात अराजक तत्वों ने चारदीवारी को गिरा दिया। शुक्रवार सुबह शेख मो. कुद्दूस समेत अन्य ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंचे तो बाउंड्री वॉल टूटी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय पुलिस बल के साथ सीओ सिटी नीतीश तिवारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष को मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने घटना को लेकर अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी नीतीश तिवारी ने बताया कि रात में किसी अराजक तत्व द्वारा बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version