Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्कार्पियो और डिजायर कार में हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत वन दरोगा...

स्कार्पियो और डिजायर कार में हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत वन दरोगा समेत पांच लोगों घायल

0

जैतपुर अंबेडकर नगर। रविवार को जैतपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर एक्सप्रेस वे पर अंम्बरपुर टोल प्लाजा के पास सुबह लगभग नौ वजे एक मारूति स्विफ्ट डिजायर और स्कार्पियो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों तरफ से पांच लोग ज़ख़्मी हो गए जिसमें स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर वन विभाग के दरोगा संतोष कुमार सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी जौनपुर जो वर्तमान समय में कुशीनगर में पोस्ट है वह देवरिया से आ रहे थे,और दूसरी स्कार्पियो कार पर लखनऊ से कनक पुत्र छोटेलाल परिवार के साथ देवरिया गोरखपुर एक्सप्रेस वे से जा रहें थे। दोनों गाड़ियां अंम्बरपुर टोल प्लाजा के सौ मीटर पहले आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें सवार करीब 5 लोग घायल हो गए ।सूचना मिलते ही जैतपुर थाना अध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सी एच सी सेमरा भियांव  भेजवाया। थाना अध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर एम्बुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है गाड़ियों को टोल प्लाजा पर खड़ी करा दिया गया है ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version