Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुप्तार घाट पर बनेगा भव्य रामायण पार्क, 25 फीट ऊंची रावण प्रतिमा...

गुप्तार घाट पर बनेगा भव्य रामायण पार्क, 25 फीट ऊंची रावण प्रतिमा के साथ दिखेगा राम-रावण युद्ध दृश्य


अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या अब एक और भव्य अध्यात्मिक आकर्षण से सजने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार गुप्तार घाट के पास “रामायण पार्क” का निर्माण करा रही है, जो पूरी तरह रामायण की थीम पर आधारित होगा। यह स्थल राम मंदिर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।



पार्क में भगवान श्रीराम, हनुमान जी, सुग्रीव, विभीषण और अंगद सहित रामायण के प्रमुख पात्रों की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। यहां 25 फीट ऊंची रावण की विशाल प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र होगी, जिसे भगवान श्रीराम के साथ युद्ध मुद्रा में दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही लक्ष्मण को शक्ति लगने का दृश्य भी इस पार्क की शोभा बढ़ाएगा।



परियोजना का निर्माण कार्य लखनऊ की प्रतिष्ठित आर्ट्स विंग्स कंपनी द्वारा किया जा रहा है। पार्क में एक विशाल राम दरबार भी तैयार किया जा रहा है, जो इस धार्मिक पर्यटन स्थल का प्रमुख आकर्षण होगा।



गुप्तार घाट वही पवित्र स्थान है जहां भगवान श्रीराम ने जल समाधि ली थी। धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से यह रामायण पार्क अयोध्या की ऐतिहासिक पहचान को नई ऊँचाई देगा और श्रद्धालुओं को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments