Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसिद्ध पीठ मोतिगर पुर में मंगलवार को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन

सिद्ध पीठ मोतिगर पुर में मंगलवार को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन


बसखारी अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मंगलवार को हिन्दू सम्मेलन समिति की तरफ से श्री सिद्धेश्वर धाम पीठ मोतिगरपुर बसखारी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। महन्त कृष्णानंद दास ने बताया कि कार्यक्रम  में  मुख्य वक्ता प्रचारक प्रमुख राजेंद्र जी रहेंगे। उनके साथ जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महंत कृष्णानंद ने बताया कि हिंदू सम्मेलन का अभिप्राय लोगों को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना है।जिससे वे अपना हित समझ सके।आज हिंदू अनेक जातियों में बटकर रह गए हैं। उनके अंदर हिंदुत्व जगाना ,हिंदुत्व की चेतना उत्पन्न करना परम आवश्यक हो गया है। उन्होंने इस सम्मेलन में भारी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments