Wednesday, October 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधायक ने किया जीआईसी के नए मुख्य द्वार के निर्माण कार्य का...

विधायक ने किया जीआईसी के नए मुख्य द्वार के निर्माण कार्य का निरीक्षण


◆ विधायक निधि से खर्च होंगे 9.31 लाख रुपये, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर


अयोध्या। फतेहगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य विधायक निधि से कराया जा रहा है। बुधवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के निर्माण के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से 9.31 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में स्वीकृत धनराशि का 60 प्रतिशत जारी किया गया है। निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड अयोध्या की ओर से कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज जनपद का प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। मुख्य द्वार का निर्माण कॉलेज परिसर को बेहतर और सुरक्षित स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी यह इस गेट की चौडाई कम पडती थी इसके बनने से आवागमन में सुविधा होगी।

विधायक ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए काम समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। इस दौरान सुप्रीत कपूर सहित केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments