Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या टूर पर आई विदेशी महिला पयर्टक की मौत

अयोध्या टूर पर आई विदेशी महिला पयर्टक की मौत


◆ तब्यत खराब होने पर दल के अन्य सदस्यों ने पहुंचाया जिला अस्पताल


अयोध्या। अयोध्या टूर पर मलेशिया से आए दल की महिला सदस्य की मौत हो गई। बुधबार की सुबह मलेशिया से आई महिला पर्यटक की बीमारी के बाद मौत हो गई। कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर स्थित एक होटल में वह बीमार हुई जिसके बाद दल के अन्य सदस्यों द्वारा उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

                  मलेशिया से दस सदस्यीय पर्यटकां का दल टूर पर अयोध्या आया था। सभी मुमताज नगर के एक होटल में रूके हुए। जहां जानकी रामा समय (76) पत्नी कवल कन्नार निवासी एलओटी 2610 बाटू जालन एयर हिटन डेंगल सेलंगर मलेशिया बुधवार की सुबह ज्यादा बीमार हो गई। उसके साथ में मौजूद अन्य लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी सहादतगंज ने बताया कि मलेशिया के रहने वाले यह लोग अयोध्या टूर पर आए थे। टूरिस्ट एजेन्सी ने इनका कमरा बुक कराया था। रात में करीब दो से ढाई बजे इनकी तबियत खराब हुई। जिसके बाद सुबह करीब साढ़े चार बजे इनकी मौत हो गई। अम्बेसी की कागजी कार्यवाही पूरी करने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments