Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्व. सुरेंद्र कुमार वर्मा की स्मृति में अनाज व कंबल वितरण का...

स्व. सुरेंद्र कुमार वर्मा की स्मृति में अनाज व कंबल वितरण का हुआ आयोजन

0

बसखारी, अंबेडकर नगर। रविवार को श्री राम मूर्ति वर्मा स्मृति समिति के तत्वावधान में स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार वर्मा की स्मृति में श्री राम मूर्ति वर्मा पब्लिक स्कूल परिसर में अनाज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति द्वारा यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन महेंद्र कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य मोहम्मद नसीम, दिलीप वर्मा, पूर्व प्रधान गोलपुर राजेंद्र वर्मा सहित विद्यालय के सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने गरीब व असहाय लोगों को अनाज एवं कंबल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार वर्मा के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा। समिति द्वारा किया जा रहा यह आयोजन उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने का एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version