Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रर्वतन दल द्वारा पॉलीथीन पर की जा रही कार्रवाही पर महापौर से...

प्रर्वतन दल द्वारा पॉलीथीन पर की जा रही कार्रवाही पर महापौर से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल


अयोध्या। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष कविंद्र साहनी के नेतृत्व में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी से मुलाकात ज्ञापन दिया।

 जिलाध्यक्ष ने बताया कि नगर निगम के द्वारा प्रवर्तन दल छोटे व्यापारियों के यहां पन्नी को लेकर छापेमारी कर उनको परेशान करते हैं। उन्हीं की समस्याओं को लेकर महापौर से मुलाकात किया। इस तरह से परेशान न किया जाने को कहा। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने हम लोगों की समस्या सुनते हुए कहा कि हम 15 दिन तक का आप लोगों को समय देते हैं और जो भी स्टॉक आपके पास है उसको आप इस्तेमाल कर लीजिए। उन्होंने बताया कि वार्ता के दौरान महापौर को अवगत कराया कि आसपास के जिलों में पॉलीथीन  जिस तरीके से जिस हिसाब से बिक रही है अगर यहां पर भी उसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी तो व्यापारियों का व्यापार समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया हम लोग नगर निगम प्रशासन से मांग करते हैं कि हम लोगों को शासनादेश दिया जाए ताकि हम लोगों को पता चल सके कि कौन सा सामान हम लोग को बेचने है क्या नहीं बेचना है।

इस अवसर पर रमेश चौरसिया महामंत्री, प्रेमनाथ राय, महानगर महामंत्री,के के गुप्ता विष्णु, दिग्विजय, सौरभ,आदित्य अग्रवाल, नितिन सोनी, अमन गांधी, आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments