Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedघर में सो रही युवती से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज

घर में सो रही युवती से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज


अम्बेडकर नगर। घर में सो रही युवती से छेड़छाड़ करने के मामलें में कटका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कटका थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि बीते सोमवार की रात अपने घर पर बाहर सोई थी पास में  भाई भी सोया हुआ था। इसी बीच गांव का ही युवक तीरथ पहुचा और बदनीयती से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिससे उस की नींद खुल गयी और वह शोर मचाना चाही तो युवक ने मुंह दबा दिया और पैसे का लालच देने लगा। किसी तरह हाथ पैर मार कर पीड़िता उस के चंगुल से छूटी और अपने भाई को जगाया तो विपक्षी धमकी देते हुए भाग गया। मंगलवार सुबह विपक्षी पुनः अपने साथी शेषनाथ,ग्रिजनाथ व विजय के साथ पहुंचा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिया। मामलें में पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कटका अजय प्रताप यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments