Thursday, November 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर युवक की मौत


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर धवरूवा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।।घर के जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मालीपुर थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव निवासी प्रभंजन शुक्ला पुत्र सम्पूर्णानंद अपने पिता के साथ बाइक से बुधवार शाम एक होम्योपैथिक चिकित्सक के यहां दवा लेने महेशपुर गांव गया था। बाइक पिता सम्पूर्ण नंद चला रहे थे। इसी बीच जब पिता पुत्र मालीपुर धवरूवा मार्ग पर महेशपुर के समीप पहुंचा तभी बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस से पिता पुत्र सड़क पर गिर पड़े। पिता को आंशिक चोट आई मंगर पुत्र प्रभंजन गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे पहले जिला अस्पताल व बाद में मेडिकल कालेज सद्दरपुर भर्ती कराया जहां बुधवार रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक दो भाइयों में छोटा था जिस की अभी शादी नहीं हुई थी। बड़ा भाई अहमदाबाद में रहता है। पिता सम्पूर्ना नंद घर पर रह कर खेती बाड़ी करते हैं। प्रभंजन अयोध्या में गुरुकुल विद्यालय में शास्त्री की शिक्षा ले रहा था। और कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था। पिता मौके पर बेटे की हालत देख कर सुदबुद खो बैठे। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। एसओ मालीपुर तनुज कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments