Tuesday, November 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनहर की पटरी पर 20 साल से कब्जा, नोटिस के बाद भी...

नहर की पटरी पर 20 साल से कब्जा, नोटिस के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। भियांव विकासखंड के मरहरा बाजार में शारदा सहायक माइनर की पटरी पर करीब 20 वर्षों से अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिंचाई विभाग ने अतिक्रमणकर्ता को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। ऐसे में अब विभागीय स्तर पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
मरहरा गांव निवासी राकेश यादव ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि सीताराम प्रजापति पुत्र निन्कू प्रजापति ने शारदा सहायक माइनर की बाईं पटरी पर बांस-बल्ली लगाकर छप्पर डाल रखा है। इसके साथ ही वहां सब्जी की दुकान भी संचालित की जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, नहर की पटरी पर करीब दो दशक से कब्जा है। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी।
शिकायत के आधार पर सिंचाई विभाग ने कैनाल एंड ड्रेनेज एक्ट, 1873 की धारा 70 के तहत 26 सितंबर को नोटिस जारी किया था। नोटिस के जरिए अतिक्रमणकर्ता को छह अक्टूबर को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया, लेकिन निर्धारित तिथि पर वह उपस्थित नहीं हुआ।
इस संबंध में जूनियर इंजीनियर सोनू शर्मा ने निस्तारण आख्या में बताया कि अतिक्रमणकर्ता के विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments