Wednesday, October 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव पर स्वच्छता से निखरेगा अयोध्या का वैभव

दीपोत्सव पर स्वच्छता से निखरेगा अयोध्या का वैभव


◆ महापौर की अगुवाई में चौक घंटाघर से गुलाबबाड़ी तक चला सफाई अभियान, 28 अक्टूबर को कचहरी और 31 अक्टूबर को सरयू घाट पर होगी सफाई


अयोध्या। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए नगर निगम ने सफाई अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की अगुवाई में चौक घंटाघर से रीडगंज होते हुए गुलाबबाड़ी मैदान तक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर स्वच्छ अयोध्या का संदेश दिया।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब है और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। इस आयोजन के दौरान देश-दुनिया की नजरें रामनगरी पर रहेंगी। ऐसे में स्वच्छता के माध्यम से अयोध्या के वैभव और सुंदरता को प्रदर्शित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से नगर निगम के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने की अपील की।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि दीपावली पर जिस तरह लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, उसी तरह गलियों, पार्कों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने में योगदान दें। उन्होंने स्वच्छता अभियान में नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि अभियान में तीर्थ अयोध्या टूरिज्म एंड फिल्म प्रोडक्शन की निदेशक शिल्पी गुप्त ने भी भागीदारी की। इस दौरान स्थानीय पार्षद एवं पूर्व उपसभापति राजेश गौड़, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ और भारत भार्गव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, सतीश पांडेय, रामनंदन तिवारी, सुबोध चतुर्वेदी, जगदीश चतुर्वेदी, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक सिंह राणा, इंद्रप्रीत सिंह बेदी और आशीष कौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता अभियान की अगली कड़ी में 28 अक्टूबर को अयोध्या कचहरी परिसर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को सरयू घाटों पर स्वच्छता अभियान आयोजित होगा। इन अभियानों का उद्देश्य दीपोत्सव से पहले शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments