जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के दिघौटा बाजार के समीप ज्वेलर्स को टक्कर मारकर बाइक गायब करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जलालपुर के छाछू मोहल्ला निवासी जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय की माधवपुर दिघौटा बाजार में केके एंड जेपी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। पीड़ित के मुताबिक, बीते 26 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे दुकान बंद कर घर लौटते समय पानी की टंकी से थोड़ा आगे पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़े। घबराकर वह अपनी बाइक छोड़कर पीछे की ओर भागे। कुछ देर बाद लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। घटनास्थल पर मौजूद दो अन्य लोगों पर भी उन्होंने संदेह जताया है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।