Friday, October 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, चार बहनों...

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, चार बहनों का इकलौता भाई था गौतम


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर-कम्हरिया मार्ग पर गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और चार बहनों का इकलौता भाई था।
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के खुजुरी गांव निवासी गौतम पुत्र जगदीश गुरुवार रात करीब आठ बजे किसी काम से स्कूटी से पदुमपुर से गढ़वल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। गौतम काफी समय से पदुमपुर बाजार में संध्या किन्नर के यहां रह रहे थे।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के इकलौते बेटे की असमय मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments