Friday, October 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंवादों में सेवा का संकल्प, नाट्य प्रस्तुतियों से गूंजा जनकल्याण का संदेश

संवादों में सेवा का संकल्प, नाट्य प्रस्तुतियों से गूंजा जनकल्याण का संदेश


◆ सेवा संकल्प अभियान के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से लोगों को किया जागरूक


अयोध्या। सेवा संकल्प अभियान के तहत अयोध्या में राम मंदिर के सामने, निषादराज चौराहा, सहादतगंज क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। कलाकारों ने अभिनय, संवाद और प्रभावशाली दृश्यों के जरिए आमजन को सेवा के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया।

राम मंदिर के सामने आयोजित प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों की आवाजाही के बीच कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं सहादतगंज में आयोजित नाट्य प्रस्तुति ने स्थानीय लोगों को सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। दोनों स्थानों पर प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा को केवल व्यक्तिगत दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित किया गया।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सेवा, सहयोग और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के जरिए समाज के बीच सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से इस संदेश को आमजन तक सहज और प्रभावी तरीके से पहुंचाने की पहल की गई। महानगर उपाध्यक्ष रवि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्र, छोटू पांडेय, रवि सिंह ने आयोजनों का संयोजन किया।


सेवा–साधना की छाप छोड़ अयोध्या से विदा हुआ वडनगर का दल


अयोध्या। वडनगर से काशी की यात्रा पर निकले दो दर्जन सदस्यों के दल ने चार दिनों तक अयोध्या में प्रवास कर विभिन्न सेवा अभियान चलाए। इस दौरान सदस्यों ने सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पौधरोपण किया। वहीं वृद्धाश्रम और अस्पतालों में पहुंचकर लोगों को फल वितरित किए। दल के सदस्यों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया। अयोध्या प्रवास के दौरान सदस्यों ने जनसेवा से जुड़े कार्यों में सहभागिता की। सोमवार से चार दिवसीय प्रवास पूरा करने के बाद दल के सभी सदस्य शुक्रवार देर शाम ट्रेन से गुजरात के लिए रवाना हो गए। इससे पहले सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान गढी व रामलला का दर्शन किया। वडनगर से काशी तक की इस यात्रा में अयोध्या प्रवास के दौरान किए गए सेवा कार्य अभियान का प्रमुख हिस्सा रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments