Thursday, October 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिलाओं ने ब्लाक परिसर में आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता कला का...

महिलाओं ने ब्लाक परिसर में आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता कला का किया प्रदर्शन


जैतपुर, अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ब्लाक भियांव मुख्यालय बंदीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ब्लाक परिसर में आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली के माध्यम से श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ भगवान राम, भगवान कृष्ण तथा अन्य देवी-देवताओं के चित्र उकेरे। रंगोली के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आस्था और सेवा भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी निरंजन प्रकाश, भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण गौड़, मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, पवन कुमार सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में सरिता सिंह, अमेरिका, निर्मला, रश्मि पाठक, कौशल्या सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments