◆ अवध क्षेत्र के 8 जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय समिति के साथ हुआ मंथन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने आठ जिलों के जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों , कार्यक्रम समिति के सदस्यों और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची का अध्ययन करने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने पर चर्चा की गई।



