Sunday, September 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासिंघल जन्मशताब्दी वर्ष में सालभर चलेंगी कार्यक्रमों की श्रृंखलाएं

सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष में सालभर चलेंगी कार्यक्रमों की श्रृंखलाएं


अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर अयोध्या में सालभर विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 27 सितंबर को दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम होगा, जबकि 2 अक्टूबर से अयोध्या के कारसेवकपुरम में कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। सामाजिक समरसता, गो संवर्धन एवं संरक्षण समेत सिंघल के सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों के लिए समिति का गठन किया गया है।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री धीरेश्वर वर्मा ने बताया कि अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर सालभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका मुख्य कार्यक्रम 27 सितंबर को दिल्ली में होगा। इसके बाद 2 अक्टूबर को अयोध्या के कारसेवकपुरम में जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष सामाजिक समरसता, गो संवर्धन एवं संरक्षण सहित अशोक सिंघल के सामाजिक सरोकारों और विजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

आयोजनों को संचालित करने के समिति बनाई गई है जिसके अध्यक्ष महंत राजकुमार दास हैं। समिति में ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह, वैश्य विनोद जायसवाल, आशीष अग्रवाल, धीरेश्वर वर्मा, शरद शर्मा, अभिनव सिंह राजपूत, आदित्य, अभिषेक सिंह, जितेन्द्र सिंह को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments