Sunday, September 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुफ्त नेत्र जांच शिविर में उमड़े मरीज

मुफ्त नेत्र जांच शिविर में उमड़े मरीज


जैतपुर,अंबेडकर नगर। बन्दीपुर में स्थित सी एम एस आई विंग अस्पताल में मरीजों के लिए मुफ्त नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. दुर्गेश पांडेय और डॉ. सृष्टि की देखरेख में मरीजों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान मोतियाबिंद सहित आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। अस्पताल में डॉ. दुर्गेश पांडेय ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। अस्पताल के संचालक भुवनेश्वर प्रसाद मिश्र की देखरेख में आयोजित शिविर में अर्चना, राजेश यादव, विजेता और रंगई समेत कई मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments