Sunday, September 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेवा संकल्प अभियान के तहत महीने भर चलेगा जनसेवा का अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत महीने भर चलेगा जनसेवा का अभियान


अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि जिलेभर में एक माह तक जनसेवा, सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना से जोड़ते हुए पार्टी कार्यकर्ता पूरे माह विभिन्न सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करेंगे। अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों को व्यापक रूप दिया जाएगा। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां के तहत सांस्कृतिक नुक्कड़ नाटक, आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम, सेवा की कहानी सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प वडनगर से वाराणसी यात्रा-जल, जन एवं सेवा सेवा मेरा योगदान सेवा के रंग राष्ट्र के संग मानव समूह रंगोली सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज तथा सुशासन सेवा संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा रक्तदान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम, जरूरतमंदों की सहायता समेत विभिन्न सामाजिक गतिविधियां भी होंगी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय भागीदारी कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव और जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments