Saturday, September 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान...

एक दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत


आलापुर अंबेडकर नगर। एक दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मदैनिया में सड़क पर बने ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई थीं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन बेटों और दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चोरमारा कमालपुर गांव निवासी अमरचंद यादव की पत्नी कौशल्या अपने पिता के घर महारामपुर से बाइक से घर लौट रही थीं। गुरुवार की शाम मदैनिया में ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें रात में ही उपचार के लिए लखनऊ ले गए थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments