Wednesday, September 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएयरपोर्ट पर 17 सितंबर से शुरू होगा यात्री सेवा अभियान-2026

एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से शुरू होगा यात्री सेवा अभियान-2026


10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता में सुधार पर रहेगा जोर


अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए यात्री सेवा अभियान-2026’ का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर से शुरू होकर यह अभियान 10 अक्टूबर तक चलेगा। बुधवार को विमानपत्तन निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ ब्रीफिंग कर अभियान की रूपरेखा साझा की।

विमानपत्तन निदेशक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सेवा गुणवत्ता, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगमता, डिजिटल सेवाओं तथा यात्री फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना है।

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को सेवा एवं संकल्प कार्यक्रम से होगा। इस दौरान वंदे मातरम् का सामूहिक वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, यात्री सहायता और ‘Selfie with PM’ बूथ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान के दौरान टर्मिनल और लैंडसाइड क्षेत्रों की स्वच्छता, पार्किंग, यातायात एवं कनेक्टिविटी, पर्याप्त सीटिंग, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। व्हीलचेयर, रैंप, लिफ्ट, सुलभ शौचालय, यात्री सूचना प्रणाली, FIDS, घोषणाओं, बैगेज बेल्ट, ट्रॉली और Lost & Found व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलावा Digi Yatra, Wi-Fi, चार्जिंग, UPI, पेयजल, शौचालय, मेडिकल एवं आपातकालीन सुविधाओं की कार्यशीलता की जांच की जाएगी। स्थानीय कला-संस्कृति, ODOP और पर्यटन को प्रदर्शित करने तथा Feedback QR, AirSewa एवं शिकायत निवारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर रहेगा। ‘Service with Smile’ के माध्यम से फ्रंटलाइन कर्मचारियों में यात्री-केंद्रित सेवा भावना को बढ़ावा दिया जाएगा।

अभियान के दौरान HMCA के देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर चार निर्धारित दौरे प्रस्तावित हैं। वहीं 9 अक्टूबर को ‘Comprehensive Facility & Service Quality Audit’ के तहत हवाई अड्डे की यात्री सुविधाओं का समग्र निरीक्षण किया जाएगा।

10 अक्टूबर को ‘Valedictory – Seva Report, Recognition & Sustenance’ कार्यक्रम के साथ अभियान का समापन होगा। इस दौरान अभियान के दौरान किए गए सुधारों और यात्री फीडबैक को प्रस्तुत किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा देने वाले फ्रंटलाइन कर्मचारियों और हितधारकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यात्री सेवा अभियान को केवल 24 दिनों की गतिविधि तक सीमित नहीं रखा जाएगा। अभियान के दौरान किए गए सुधारों को हवाई अड्डे की नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके लिए समयबद्ध निगरानी और नियमित समीक्षा की व्यवस्था विकसित की जाएगी।


स्वच्छता ही सेवा अभियान भी चलेगा


भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एयरपोर्ट पर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। टर्मिनल और लैंडसाइड क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान, कचरा पृथक्करण और श्रमदान के साथ यात्रियों व कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वच्छतामय हवाई अड्डे के संकल्प को मजबूत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments