Friday, September 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकैंसर से जूझ रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी पी वर्मा का निधन,...

कैंसर से जूझ रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी पी वर्मा का निधन, चिकित्सकों में शोक

अंबेडकरनगर। जिला चिकित्सालय में लंबे समय से मरीजों की सेवा में जुटे वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. डी पी वर्मा का गुरुवार देर रात लखनऊ के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पित्त की थैली के कैंसर से जूझ रहे थे। करीब 15 दिन पूर्व लखनऊ में उनका ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।
गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जिला चिकित्सालय में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच उनकी सहजता, व्यवहार और मरीजों के प्रति समर्पण की चर्चा होती रही।
डॉ. वर्मा मूलरूप से अयोध्या जनपद के नंसा गांव के रहने वाले थे। चिकित्सा सेवा के दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में मरीजों का उपचार किया और जरूरतमंदों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे। अचानक उनके निधन की खबर से परिचितों और शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments